गुरु घासीदास जयंती: तीन दिवसीय भव्य आयोजन, ससहा में उमड़ेगी श्रद्धा और संस्कृति की गंगा
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा । जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय पूज्य गुरु घासीदास जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति का यह आयोजन 05 मार्च से 07 मार्च 2026 तक संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कलाकार, साहित्यकार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, सतनाम संदेश के प्रचार-प्रसार तथा नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।

कार्यक्रम विवरण
05 मार्च 2026, गुरुवार – पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
06 मार्च 2026, शुक्रवार – कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
07 मार्च 2026, शनिवार – ध्वजारोहण मुख्य अतिथि द्वारा सायं 4:00 बजे तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम
आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं कवि सम्मेलन में विभिन्न कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
समिति के अध्यक्ष सुखराम मधुकर, उपाध्यक्ष हरिशचंद्र कुरी एवं तिलक लहरे, सचिव फनीराम दिनकर, कोषाध्यक्ष संजीव खरे तथा सह सचिव पं. ललित नारंग ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति ने बताया कि आयोजन स्थल पामगढ़ से दक्षिण दिशा में लगभग 14 किलोमीटर दूर ससहा धाम (लीलागर नदी तट) पर स्थित है।
यह आयोजन जिले में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सतनाम संदेश के प्रसार का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









