9 March 2026 Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की अपार कृपा, खुशियों से भर जाएगी झोली, मिलेगा भाग्य का साथ

9 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि 

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी भागीदारी रहेगी। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों की मेहनत आज रंग लाएगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि 

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने के असार है। आपके क्रोध के कारण बना हुआ काम.. बिगड़ भी सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। काफी दिनों से रुके हुए राजकीय कामकाज में आज किसी राजनीतिक रिश्ते का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरा हो जाएगा किसी खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको मेडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए। जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय लेने को अवॉयड करें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि 

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आपकी सेहत अच्छी होगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों महंगाई भत्ता मिलने के असार है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। यदि आज आप नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ साथ ही आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद भी मिलेगी। उधार के पैसे आज वापस मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके करियर में सार्थक बदल ला सकती है। आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं। नकारात्मक चीजों से सावधान रहें। अपनी दिन चर्या में योग और ध्यान अवश्य शामिल करें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि 

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों की आज शानदार जीत होगी। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आयेगा। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि  

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आप अपने कुशल प्रबंधन से रोजगार के नए संसाधन विकसित करने में सफल होंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करने अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन से सभी को स्तब्ध कर देंगे। अपने काम और वैवाहिक जीवन के मध्य संतुलन बनाकर रखें। आपके मिलनसार स्वभाव से लोग बहुत प्रभावित आपका मन सम्मान बढ़ेगा। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ने का प्रयास सफल रहेगा। आज किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वुमेन बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। बिजनेस मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों के लिए नई डिश बनाएंगी। आपके ननिहाल पक्ष से खास रिश्तेदार के आने से घर में माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि  

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार उत्सव जैसा वातावरण हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको केटरिंग के व्यवसाय में बड़ा ऑफर मिलने से बढ़िया धन लाभ होने की संभावना है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए ऑयली खाने से परहेज करें।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बन रहा है। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएं अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही घरेलू खरीदारी में अधिक व्यय होने की संभावना रहेगी। आज मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप स्वास्थ्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। आज आपको घर को डेकोरेट करने का मन करेगा और आप ऐसा करेंगे भी। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग राइटर हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आपका अधिकांश समय मौज मस्ती से बीतेगा।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज शाम दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करना चाहती है वो पार्ट टाइम वर्क से अपनी अच्छी शुरुआत कर सकती हैं। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

 

 






इन्हें भी पढ़े