आज पूरे दिन आप लोगों के साथ श्री राम कथा में उपस्थित होना था -राजेश्री महन्त जी

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी। चित्रोत्पला गंगा के पावन त्रिवेणी संगम तट पर युग -युगांतर से विराजित भगवान श्री शिवरीनारायण की पावन धरा में रविवारीय राम कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि – रविवारीय राम कथा का शुभारंभ मारुति मानस प्रचार समिति कसडोल से हुआ था, कालांतर में इसकी अनेक शाखाएं हुई जिसमें से एक यह शिवरीनारायण मठ का आयोजन भी है। इसके शुभारंभ के समय महन्त परमानंद दास जी महाराज का भी योगदान रहा है। वे भी इस आयोजन में यदा- कदा आया जाया करते थे। मुझे आज पूरे दिन आप लोगों के साथ श्री राम कथा में उपस्थित रहना था किंतु सूचना मिली है कि परमानंद दास जी महाराज का शरीर शांत हो गया है, इसलिए मुझे वहां (लच्छनपुर ) जाना पड़ रहा है।


आप सभी बड़े भाग्यशाली हैं भगवान श्री शिवरीनारायण की पावन धारा में रघुनाथ जी के चरित्र को सुनने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर रामायण जी की आरती के साथ रविवारीय राम कथा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रमुख मानस वक्ता के रूप में मानस मर्मज्ञ राधेकृष्ण दास जी बरगढ़ (उड़ीसा), भागवताचार्य योगेश शर्मा (शिवरीनारायण) भगत राम साहू, श्रीमती राम कुमारी साहू ग्राम मुड़पार, शिवकुमार द्विवेदी जैजैपुर, परस पटेल ग्राम दर्राभाठा, नेहरू प्रधान ग्राम कुम्हारी, कोमल साहू (व्याख्याता) नगर पंचायत खरौद, सीताराम डडसेन ग्राम पुरगांव, गंगाराम पटेल ग्राम कौवालाल, बिहारी लाल भारद्वाज खरौद, बहादुर श्रीवास सहित अनेक मानस प्रवक्ता, मानस गायन समिति के सदस्य एवं श्रोतागण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के आयोजक निरंजन लाल अग्रवाल शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास जी त्यागी जी महाराज मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, खगेंद्र पांडे, भूपेंद्र पांडे,पुरेंद्र सोनी, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण उपस्थित थे।