गीताराम पटेल की निधन नगर टुण्डरा में शोक की लहर
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। नगर टुण्डरा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,गीताराम पटेल महासंघ के कोषाध्यक्ष एवं शिवरीनारायण पटेल मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष,रहे हरदिहा मरार पटेल समाज के प्रतिभाशील समाजिक कार्यकर्ता का 12 जूलाई को हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया ,संध्याकाल कुम्हारी रोड मुक्ति धाम में लोगों की अपार भीड के साथ परिजनों ने अंत्येष्टि की ।उनके अचानक चले जाने से नगर में शोक की लहर दौड गयी है। हजारो की संख्या अंतिम संस्कार शामिल होकर श्रधांजलि अर्पित की गई है बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरे ने दूरभाष पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मौके पर पूर्व विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय,हेमंत दूबे,क्षत्रसाल साहू,शरदीश पटेल,जवाहर पटेल,पुलेश पटेल,भागचंद पटेल,भगवती पटेल,संतोष पटेल,मोतीलाल साहू,सुरेन्द्र पटेल,नवधाराम पटेल,लक्ष्मी पटेल सहित कसडोल,बिलाईगढ,जांजगीर चाम्पा विधान सभा क्षेत्र एवं सभी पटेल समाज राज के पदाधिकारी ,नगर टुण्डरा के सभी प्रतिष्ठत जन शामिल हो कर श्रद्धांजलि दिये।





