किसान सशक्त होंगे तो गांव सशक्त होंगे और गांव सशक्त होंगे तो देश सशक्त बनेगा : अंबेश जांगड़े… कृषक उन्नति आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम पामगढ़ के सद्भावना में आयोजित हुआ
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ । विकासखण्ड पामगढ़ के सद्भावना भवन में आयोजित कृषक उन्नति आदान सहायता राशि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा जांजगीर चांपा पूर्व विधायक पामगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया हर वादा पूरा किया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो अन्य राज्यों से अधिक है। श्री जांगड़े ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 25 लाख किसानों के खातों में होली पर्व से पूर्व 10 हजार करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान सशक्त होंगे तो गांव सशक्त होंगे और गांव सशक्त होंगे तो देश सशक्त बनेगा। किसानों के उत्थान को केंद्र में रखकर मोदी की गारंटी को सरकार द्वारा सतत विकास की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उपस्थित किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम को मंच में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी संबोधित किया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से तीन दिन पूर्व उनके बैंक खातों में आज अंतरित कर दी गई है। यह राशि शनिवार 28 फरवरी कोे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कृषक उन्नति योजनांतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन समारोह में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि का अंतरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाब सिंह चंदेल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जांजगीर चांपा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, संतोष लहरे जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा जांजगीर चांपा, प्रीति अजय दिव्य जिला पंचायत सदस्य, संतोषी सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर चांपा, मानेश जांगड़े अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत पामगढ़, रूपचंद साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़, शिवेन्द्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष कोडाभाट, अश्वनी कुर्रे सभापति जनपद पंचायत पामगढ़, गोविंद यादव अध्यक्ष नगर पंचायत खरौद, राहुल सिंह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा, जवाहर जाहिरे, संजू कौशिक, धनजीत सिंह, रितेश सिंह, डमरू मनहर, मोनू कश्यप, सुनील खूंटे गौरव तिवारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा जांजगीर चांपा आर के तंबोली अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़, अमरनाथ श्याम तहसीलदार पामगढ़, मणिशंकर कौशिक सीईओ पामगढ़ सहित जनपद सदस्यगण कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पामगढ़ के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं संस्था प्रबंधको प्राधिकृत अधिकारी किसान बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।









