धुरवा समाज एवं महारा समाज का बस्तर संभाग भवन लोकार्पण एवं नवाखानी कार्यक्रम
(संतोष यादव)
जगदलपुर। धुरवा समाज बस्तर संभाग भवन का लोकार्पण एवं नवाखानी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जगदलपुर विमानतल पर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
माहरा समाज भवन लोकार्पण
इसी क्रम में माहरा समाज के नवीन भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। भवन लोकार्पण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।









