जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, 22 तक न्यायिक रिमांड को भेजा
(पंकज कुर्रे)
छत्तीसगढ़ / कोर्ट के आदेश से किए गए हैं गिरफ्तार, पुलिस ने आज पेश किया था धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय चालान पेश। 22 तक रहेंगे न्यायिक रिमांड में। प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष परसा पाली थाना सारागांव के द्वारा दी गई शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई शिकायत जांच पर आरोपी माननीय विधायक बालेश्वर साहू विधायक विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42,78,000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 420, 46, 468, 471, 34 भादवी का अपराध दिनांक 03.10.2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध विवेचना एवं साक्ष्य संग्रह पर गौतम राठौर एवं माननीय विधायक बालेश्वर साहू विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर जिला शक्ति के विरुद्ध अपराध धारा सिद्ध पाए जाने एवं मामले में विवेचना पूर्ण होने से अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में दिनांक 9.1.2026 पेश किया गया। माननीय CJM न्यायालय द्वारा चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया गया।
जिसके उपरांत आरोपी द्वारा रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट मे आवेदन दिया गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। पुलिस ने विधायक को जेल दाखिल कर दिया है।









