JANJGIR : अकलतरा में स्वास्थ्य विभाग के लैब एवं एक्स-रे, निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

(पंकज कुर्रे)

अकलतरा। राज्य के समस्त शासकीय स्वास्थ्य विभाग से संबंधित लैब एवं एक्स-रे विभाग को HLL कंपनी को ठेके पर दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में अकलतरा में विरोध दर्ज कराया गया। इस संबंध में सम्मानीय अनुविभागीय अधिकारी (SDM) अकलतरा के कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में ठेका प्रथा को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता से जुड़ा संवेदनशील विषय है। इसे निजी कंपनी को सौंपे जाने से कर्मचारियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है तथा आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है।

इस दौरान अजाक्स ब्लॉक इकाई अकलतरा के सदस्यों एवं अस्पताल स्टॉफ अकलतरा की उपस्थिति रही। उपस्थित जनों ने एक स्वर में ठेका प्रथा का विरोध करते हुए शासन से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े