ठगी के फरार आरोपी सुशांत सेठी को जशपुर पुलिस ने भेजा जेल

(बब्लू तिवारी)

शिक्षक को केला-पपीता का पौधा कम दाम में देने का लालच देकर पंजीयन, बीमा करने एवं JCB से खुदाई के नाम पर किया ठगी

जशपुर। भुड़केला निवासी लिबनुस बेक ने दिनांक बीते वर्ष 23 सितंबर को थाना जशपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह अप्रैल 2023 में शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुआ था।सेवानिवृत होने से नगद राशि प्राप्त हुए थे जिसे घर में ही रखा हुआ था। जुलाई महीने 2023 के प्रथम सप्ताह में 2 अज्ञात व्यक्ति घर आकर लोदाम नर्सरी से पौधा रोपण का कार्य करना है और कम दाम में केला और पपीता का पौधा लगा देंगे कहकर लालच दिया।जे.सी.बी. से पौधा लगाने के लिये गड्ढा खोदना पड़ेगा और पौधा की बीमा के नाम से उनसे 5 लाख रू. ले लिये फिर उसके बाद पंजीयन के नाम पर 3 लाख रू. लिया गया। उनके द्वारा सेंपल के रूप में कुछ पौधा दिखाया गया उसके बाद पुनः जे.सी.बी. में काम करने के नाम से 3 लाख 50 हजार रू. तथा पंजीयन के नाम से 2 लाख 50 हजार रू. लिया गया। आरोपियों के द्वारा और पैसे की मांग करने पर फोन पे के माध्यम से उन्हें 66 हजार रू दिया।इतना पैसा प्राप्त करने के बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति अपने मोबाइल को बंद कर दिये और फोन बंद हो जाने पर अपने स्तर पर लोदाम जाकर उनका पता-तलाश किया गया। लेकिन अज्ञात व्यक्तियों का कहीं पता नही चला इस प्रकार उक्त अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा नगदी 10,70,000 रु. एवं 66,000 रु. फोन पे माध्यम से कुल 11,36,000 रू की ठगी कर लिए जाने की रिपोर्ट करने पर अज्ञात व्यक्त्तियों के विरूद्ध थाना जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान सायबर सेल के सहयोग से आरोपियों के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण करते हुए पता-तलाश किया गया। इसी दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर जशपुर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल थाना राजकानिका के स्टाफ के सहयोग से ग्राम कॉरदा जिला केंदरापाड़ा (ओडिसा) जाकर संदेही आरोपी सुशांत सेठी को उसके निवास में दबिश देकर अभिरक्षा में लेकर वापस जशपुर थाना लाया गया। आरोपी का प्रार्थी एवं गवाहों से पहचान कार्यवाही कराया गया पहचान कार्यवाही दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के द्वारा आरोपी सुशांत सेठी के रूप में पहचान किया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरंडम कथन में अपने अन्य 1 साथी के साथ मिलकर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया और बताया कि प्रार्थी निलेश बेक को केला-पपीता का पौधा कम कीमत में देने का लालच देकर प्रार्थी से नगदी एवं फोन के माध्यम से अलग-अलग दिनों में कुल 11,36,000 रू ठगी कर लिये थे जिसमें से हिस्से के रूप में आरोपी को 4,00,000 रु प्राप्त होना बताया।उक्त प्राप्त रकम में से 2,00,000 को खर्च कर देना बताया तथा शेष 2,00,000 रू जो बैंक खाता में मौजूद था उसे पुलिस द्वारा होल्ड कराया गया है। आरोपी सुशांत सेठी उम्र 53 वर्ष निवासी कानापुर थाना राजकनिका जिला केंदरापाड़ा (ओडिसा) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 27 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा, आर. पियर साय मिंज, आर. अमित भगत, म.आर. कौशल्या बाई एवं साइबर सेल से उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, आर. अनिल सिंह इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि सेवानिवृत शिक्षक से कुल 11,36,000 रू. ठगी के आरोपी सुशांत सेठी को जशपुर पुलिस द्वारा उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के खाते में मौजूद ठगी की रकम 2 लाख रुपए को होल्ड कराया गया है, प्रकरण में एक आरोपी फरार है पतासाजी की जा रही है। जशपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है इस प्रकार के ठग को अपने आसपास दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इन्हें भी पढ़े