छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के जवाहर प्रदेश अध्यक्ष रमेश सचिव बने, अठोरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन, चुनाव संपन्न
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज केन्द्र पामगढ़ पंजीयन क्रमांक 1531 का एक दिवसीय महाधिवेशन ग्राम भखराभांठा-पड़रिया में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा, सामाजिक संविधान में संशोधन, नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन पर विचार कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी दिलचंद यादव एवं जवाहर यादव थे। सभी सदस्यों, मतदाताओं एवं निवर्तमान पदाधिकारियों की सहमति से अध्यक्ष पद का चयन मतदान प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। उपस्थित सदस्यों ने मतदान किया जिसमें जवाहर यादव को विजयी घोषित किया गया। सचिव के लिए रमेश यादव, उपाध्यक्ष शिवशंकर यादव सोनसरी, कोषाध्यक्ष- पुनाऊ राम यादव, सहसचिव- रामकुमार यादव हिर्री, कार्यकारिणी सदस्य- अर्जुन यादव-रसौटा, अश्वनी यादव अमोरा हैं। चुनाव पश्चात अध्यक्ष का प्रमाण पत्र मिलने के बाद अपने संबोधन में जवाहर यादव ने कहा कि युवा विकास यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें हर गाँव व क्षेत्र का दौरा कर युवाओं से सीधा संवादकिया जाएगा। महिला सशक्तीकरण हेतु स्वावलंबन केन्द्र की स्थापना। शिक्षा सबके लिए अभियान के तहत वंचित बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री वितरण, समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाने के लिए वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक अवसर से पूरे अठोरिया यादव समाज में उत्साह, विश्वास और एकजुटता का संचार कर दिया है। लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए समाज ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब नेतृत्व का चयन सही तरीके से होता है तो प्रगति की राह स्वत: ही प्रशस्त होती है।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रमेश यदु- अध्यक्ष सर्व यादव समाज थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रमेश यदु ने कहा कि यादव समाज के लिए किया गया प्रत्येक कार्य किसी भी प्रकार के पुण्य से कम नहीं होता है, आज समाज है तो हम हैं नहीं तो कुछ भी नहीं रहता है, इसलिए सभी सामाजिक बन्धुओं को एकजुट होकर रहना चाहिए और समाज के लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान हम मिल जुलकर करें तो हमारा समय एवं धन की बचत होगी। सभी निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व अध्यक्ष-सीताराम यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष पामगढ़ कल्याणी यादव पूर्व सचिव गणेश राम यादव, रामबिलास यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, प्रकाश यादव, सन्नी यादव, सखा यादव, परसराम यादव, शत्रुहन यादव, संतराम यादव, ओमप्रकाश यादव, सनत यादव, संतोष यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पामगढ़ तेरस राम यादव,महावीर यादव, खोलबहरा यादव, पंचूराम यादव, रामकुमार यादव, अमृतलाल यादव, विनोद यादव, लच्छीराम यादव, अनंतराम यादव, वीरू यादव, भरत यादव, रामायण यादव, लखेश्वर यादव, गैंदा यादव, मनहरण यादव, बद्री यादव, विक्की यादव, सतीश यादव, गोलन यादव, तेरस यादव, मोहन यादव, लिलक यादव, फिरत यादव, साकेत यादव, कन्हई यादव, मनी यादव, होरीलाल यादव, मुरारी यादव, पुरानी यादव, सूरित यादव, मुकेश यादव, हजारी यादव, प्रमोद यादव, दिलेन्द्र यादव, मनमोहन यादव, जगमोहन यादव, रामखिलावन यादव, ईश्वर यादव, अमृत यादव, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कुछ इकाई प्रभारियों का भी गठन किया गया जिसमें बिलासपुर से रोहित यादव, मुड़पार से नरोत्तम यादव, भिलौनी से श्री देवनारायण यादव, कोरबा से संतोष यादव, रसौटा से बाला यादव हैं। कार्यक्रम का संचालन ललित यादव शिक्षक ने तथा आभार प्रदर्शन तेरस यादव बिलासपुर ने किया।









