कलेक्टर कुलदीप शर्मा से कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा.

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने सोमवार को बलौदाबाजार जिले (BALODABAZAR DISTRICT)  के नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा जी से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय (DISTRICT COLLECTORATE OFFICE) में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष साहू ने कलेक्टर शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान नगर के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा नगर में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने नगर से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया। इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने नगर के विकास कार्यों में प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने एवं आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान नगर साहू संघ के अध्यक्ष गुनीराम साहू, सभापति रामाधीवर, अजय साहू एवं सभापति प्रतिनिधि दीपक पटेल भी उपस्थित रहे।






इन्हें भी पढ़े