केराड़ पुलिस स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ शिक्षकों को कर रहा है जागरूक
सारंगढ़: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल के कुशल मार्गदर्शन व अनविभागीय अधिकारी पुलिस स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी केराड़ नरेंद्र मनहर के द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्रामों में खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया जिसमें रस्सा-कसी, फुगड़ी, कुर्सी दौड़, समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं प्रतियोगिता में विजय हुए बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार भी वितरण किया गया । थाना प्रभारी नरेंद्र मनहर ने बताया कि पुलिस और आम लोगों के बीच समन्वय बनाने के लिए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस प्रकार से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि लोगों को पुलिस के कार्यों के प्रति जानकारी मिल सके और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके ।
थाना प्रभारी नरेंद्र मनहर ने बताया कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केराड़ में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत छात्रों को महिला संबंधित अपराध, महिला सशक्तिकरण, साइबर फ्रॉड और यातायात के संबंध में निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर जानकारी दिया गया। इसी के साथ ग्राम तड़ीपार में चली थाना लगाया गया और सामाजिक बुराई के बारे में भी चर्चा की गई ग्राम नाली, ग्राम ठेंगाकोट में भी चलित थाना का आयोजन किया गया और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक बुराई खत्म करने की बात कही गई । इस अवसर पर थाना केराड़ के अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे ।


