जांजगीर-चांपा में 4 सितंबर को शराब दुकानें रहेंगी बंद, ड्राई डे घोषित

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने जिले की सभी मदिरा दुकानों, प्रीमियम शॉप, अहाता तथा मद्य भंडारागार जांजगीर को बंद रखने का आदेश जारी किया है।


आदेश के अनुसार इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


इन्हें भी पढ़े