बलौदाबाजार ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे 130-B पर श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन पलटी, 27 घायल, 2 जिला अस्पताल रेफर
(रौनक साहू)
कसडोल। गुरुवार को नेशनल हाईवे 130-B कसडोल गिधौरी मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन पलटने से 27 घायल हो गए जबकि 2 श्रद्धालु जिला अस्पताल रेफर किया गया। आपको बता दे कि नेशनल हाईवे 130-B के सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास दुर्घटना हुआ। इधर श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की जानकारी मिल रही है।

हालांकि इस पूरे हादसे में वाहन सवार श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आया है, इधर दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी केंद्र कसडोल लाया गया।
जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। आपको बता दे कि दुघर्टनाग्रस्त सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए निकले थे, इसी दौरान मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिला है।








