प्रधानमंत्री ने 43 कंपनियों का 3.53 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया : संजय सिंह
दिल्ली | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 43 बड़ी कंपनियों का करीब ₹3.53 लाख करोड़ का बैंक कर्ज माफ किया, जबकि किसान, मजदूर, युवा और बेरोजगारों के कर्ज पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


संजय सिंह ने यूपीए सरकार की ₹70 हजार करोड़ की किसान कर्जमाफी का जिक्र करते हुए कहा कि उद्योगपतियों का माफ किया गया पैसा किसानों का कर्ज कई बार माफ करने के लिए पर्याप्त था। उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों और अडानी समूह को कथित तौर पर मिलने वाले ठेकों को लेकर भी सवाल उठाए।
वहीं, स्कूलों की मरम्मत को लेकर उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जिलों को ₹604 करोड़ दिए हैं। यदि एक माह में स्कूलों की स्थिति नहीं सुधरी तो आप कार्यकर्ता दोबारा स्कूलों के वीडियो बनाकर प्रसारित करेंगे। उन्होंने कोनिया स्कूल मामले में आप नेता मुकेश सिंह की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए।








