अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन व मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा 8 मार्च को जिले में महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर महिलाओं को संबोधित करेंगे।

महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे से होगी। जिले के विभिन्न स्थानों पर सम्मेलन एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत ऑडिटोरियम जांजगीर, सतनाम भवन पामगढ़, सांस्कृतिक भवन नवागढ़, कबीर आश्रम बह्मनीडीह, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर बलौदा तथा सामुदायिक भवन संजय नगर अकलतरा में आयोजन किए जाएंगे।
इस दौरान महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









