जिला सक्ती उप जेल में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कैदियों को दवा का सेवन
(पंकज कुर्रे)
सक्ती / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला सक्ती द्वारा 10 फरवरी से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिला सक्ती उप जेल में बंद कैदियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवाओं का सेवन कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल की उपस्थिति में कैदियों को आइवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवाएं सामने बैठाकर खिलाई गईं, ताकि सभी सुरक्षित रूप से दवा का सेवन कर सकें।

डॉ. सुदर्शन भरद्वाज ने उपस्थित कैदियों को फाइलेरिया बीमारी के दुष्प्रभाव, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर दवा सेवन से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में पीसीआई इंडिया के जिला समन्वयक तारा सिंह, अनिल कुमार टंडन तथा मितानिन पुष्पा पटेल, ललिता उरांव और जया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उप जेल में कुल 120 बंदियों में से 79 बंदियों ने दवा का सेवन किया।
स्वास्थ्य विभाग ने शेष बंदियों से भी दवा सेवन कर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439









