कसडोल में भारत स्काउट गाइड की वार्षिक कार्ययोजना पर बैठक संपन्न
कसडोल। विकासखण्ड कसडोल में भारत स्काउट गाइड की वार्षिक कार्य योजना को लेकर बैठक संपन्न हुआ। जिसमें जुलाई 2026 से लेकर जुन 2027 की कार्य योजना पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। इस वार्षिक कार्य योजना में वृक्षारोपण से लेकर राज्यपाल पुरस्कार पूर्व अभ्यास, दल पंजीयन, दल नायक, टोली नायक प्रशिक्षण, तृतीय शोपान, कबबुलबुल, रोवर शिविर प्रशिक्षण, रोवर रेंजर ट्रेकिंग, पास्को एक्ट एवं यातायात की जानकारी, द्वितीय सोपान जांच शिविर, जिला रैली आदि कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से सुझाव के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला मुख्य आयुक्त डा. अजय राव, जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, विकासखण्ड शिक्षाधिकारी अरविन्द धु्रव, स्थानीय संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष गणेश शंकर साहू, मीना ठाकुर, मार्गदर्शक के.आर. धु्रव, आर. एस चैहान, सतीष चंन्द्र साहू, डी.ओ.सी. सुरज कुमार कसार, प्राचार्य श्री मांडलेश्वर उपस्थित थें।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला मुख्य आयुक्त डा. अजय राव ने कहा कि स्काउट के माध्यम से एक ऐसे समाज की रचना करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें चरित्रवान स्वालंबि, सेवाभावि, प्रकृति प्रेमी एवं कर्तव्यनिष्ट नागरिक बना सकें। आज के युवा को स्काउट के उपरोक्त बातों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल ने कहा कि आज समाज में बुराई एवं अनैतिक कार्यो का बोल बाला हो रहा हैं उसके लिए युवाओं को अभी से सचेत करना आवश्यक है। नशे की ओर बढ रहे युवाओ को यदि आज नही रोका गया तो आने वाला भविष्य अंधकारमय होगा। इसके लिए आप सभी शिक्षक विशेषकर स्काउट गाइडर के साथ ही अभिभावको के ऊपर बडी जिम्मेदारी आ गई है। चूंकि बच्चों के बीच पारिवारिक माहौल, संस्कार, गुरू शिष्य की परम्परा को पुनः सामने लाने की आवश्यकता है। ताकि शिक्षा के साथ साथ बच्चों में व्यक्त्वि विकास एवं चरित्र निर्माण हो सकें। डीईओ अरविन्द्र कुमार ध्र्रुव ने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में स्काउटिंग के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा। कसडोल विकासखण्ड में सभी स्कूलों में स्काउट गाइड का संचालन हो एैसा प्रयास करेंगे। विकासखण्ड अध्यक्ष देवेन्द्र साहू ने कहा कि वार्षिक कार्य योजना के अनुसार पूरे सत्र भर कार्यक्रम संचालित किये जाऐंगे। साथ ही जिला एवं प्रदेश से मिलने वाले निर्देशानुसार कार्यो में हमारे विकासखण्ड हमेशा आगे रहेगा। इस अवसर पर संघ के संरक्षण एवं वरिष्ठ स्काउटर आर. एस चैंहार एवं के आर कैवत्र्य ने स्काउट गाइड की अपने कार्यकाल में किये गये विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी का साझा करते हुए स्काउटिंग गतिविधियों को बढावा देने और सभी स्कूलों में दल गठित करने की बात कही। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया का चार्टर प्रदान किया गया। बैठक में बडी संख्या में स्काउटर गाइडर की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया। जबकि प्रतिवेदन विकासखण्ड सचिव के. आर. बार्ले ने प्रस्तुत किया। वहीं कार्य योजना की संपूर्ण जानकारी एवं सुझाव डीओसी सुरज कसार ने दिया। आभार प्रदर्शन सुश्री रामेश्वरी साहू ने किया।





