सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़ ने माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी से की सौजन्य भेंट

(विकास अग्रवाल)

बया सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल देव नायक के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण, पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, ग्रामीण विकास कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों तथा पंचायत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा पंचायतों के हित में आवश्यक एवं सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल देव नायक ने माननीय उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे प्रदेश की ग्राम पंचायतों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

 

इस अवसर पर सरपंच महासंघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े