छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
(मदन खाण्डेकर)
बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में खंड चिकित्सा अधिकारी को शासन के आदेशों के परिपालन में समस्त संलग्नीकरण समाप्त किए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी कुमार जायसवाल के साथ संघ के जिला पदाधिकारियों की विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में शासन एवं स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप सभी संलग्नीकरणों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने तथा कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यरत कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने शासन के आदेशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बंजारे, जिला उपाध्यक्ष मालिक राम जयसवाल, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार रात्रे, जिला सचिव तोषण कुमार साहू एवं अन्य पदाधिकारी कमलेश डडसेना उपस्थित रहे।


