बलौदा बाजार में मिनीमाता पुण्यतिथि एवं प्रतिभा सम्मान 11अगस्त को
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्यातिथि
बलौदाबाजार। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बलौदा बाजार के नेतृत्व में 11 अगस्त को अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी के 54 वे पुण्यतिथि स्मृति दिवस कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन बलौदा बाजार में किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 10वी 12वी बोर्ड परीक्षा में 80%से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी कैबिनेट मंत्री कौशल विकास तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन होंगे। अध्यक्षता डॉ सनम जांगडे पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा। अतिविशिष्ट अतिथि एल एल कोसले प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज , दुर्गा महेश्वर सदस्य अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़, अशोक जैन अध्यक्ष नगरपालिका बलौदा बाजार,राजकुमार पात्रे, अधिवक्ता एवं समाज सेवी, शैलेन्द्र बंजारे सदस्य जिला पंचायत, सुमित्रा घृतलहरे अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार, रवि बंजारे सड़े जिला पंचायत ब बाजार, सुश्री इंदू जांगड़े सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती शशि आनंद बंजारे जिला पंचायत सदस्य , श्रीमती सविता अनंत अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा एवं समाज प्रमुखों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगी।





