गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्व विद्यालय बिलासपुर के ज़मीन को अग्रवाल समाज को देने के साज़िश का होगा विरोध –एल एल कोशले

बिलासपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर की शैक्षणिक भूमि को अग्रवाल समाज को आवंटित करने की कथित साजिश की कड़े शब्दों में निंदा की है।


समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले ने कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए आरक्षित है। यदि इसे किसी व्यक्ति, समाज या संगठन को दिया जाता है तो प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इसका पुरजोर विरोध करेगा।

श्री कोसले ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं राज्य सरकार से मांग की है कि यदि विश्वविद्यालय के पास शैक्षणिक व्यवस्था के अतिरिक्त भूमि उपलब्ध है तो वहां पर “गुरु घासीदास इको गार्डन” विकसित किया जाए, ताकि यह भूमि पर्यावरण संरक्षण एवं आम जनता के उपयोग में आ सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रबंधन इस कृत्य से बाज नहीं आया तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर वे अतिशीघ्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेंगे।