प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहासी मे पदस्थ r m. O डां करण देवांगन के विरूद्ध शिकायत की निष्पक्ष जांच व स्थानांतरण करने की मांग कीया MLA संदीप साहू

(नीलकमल आजाद)

पलारी।  कसडोल विधायक संदीप साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ RMO डॉ. करण देवांगन के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई और डॉ. देवांगन का अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।


विधायक का आरोप है कि डॉ. करण देवांगन का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ व्यवहार संतोषजनक नहीं है। साथ ही निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहने, अधीनस्थ कर्मचारियों के वेतन में अनावश्यक विलंब करने तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। जीवनदीप समिति के संचालन, वित्तीय मामलों और खर्चों में पारदर्शिता नहीं होने की आशंका भी पत्र में जताई गई है।


विधायक ने अक्टूबर 2022 से मार्च 2026 तक के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की वरिष्ठ अधिकारी अथवा स्वतंत्र जांच दल से जांच कराने की मांग की है।