ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल की मासिक बैठक संपन्न
कसडोल। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल की अध्यक्ष दयाराम वर्मा द्वारा की गई। बैठक में कसडोल विधायक संदीप साहू, ब्लॉक प्रभारी समीर अग्रवाल, क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष,उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनसमस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी अपने-अपने विचार रखे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी नीलू ,चंदन साहू लक्ष्मी साहू । चंदन साहू कोषाध्यक्ष , द्वारका निर्मलकर प्रभारी महामंत्री, श्री प्रकाश सिंह क्षत्रिय प्रभारी सचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोलश्री विशाल खुसरो, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस श्रीमती लक्ष्मी कुर्वंशी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष गण श्री गोविन्द मिश्रा पंकज जयसवाल जागेश्वर वर्मा,चंदराम निषाद , खुशी लाल साहू ,योगेश बंजारे , मानाराम विजन खिखराम वर्मा,अशोक पटेल, रमेश वैष्णव, मुरारी धीवर, प्रेम शंकर ,पुरीराम कोशले, गंगा राम साहू ,सुशील देवांगन , ,कमल पटेल लीलाराम धीवर, देश कुमारी वर्मा ,लक्ष्मी शंकर जायसवाल ,रेशम दास मानिकपुरी, टेकराम सेन रुद्र शंकर कैवर्तय संतोष कुमार ठाकुर, प्रभात साहू, रामखिलावन डहरिया, कृष्ण कुमार साहू भावेश यादव चंद्र प्रकाश साहू शिवराम साहू चंदन जायसवाल गोकुल वर्मा, चेतन पैकरा विजय साहू आदि कांग्रेस जन में उपस्थित रहे।





