विकासखण्ड शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त हुए विजय साहू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाए

कसडोल। नगर के वरिष्ठ पत्रकार विजय साहू को विकासखण्ड शिक्षा विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के उपरांत क्षेत्र में खुशी का माहौल है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विधायक संदीप साहू ने विजय साहू को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।


विजय साहू वर्तमान में कसडोल के सक्रिय पत्रकार हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

इन्हें भी पढ़े