माता श्रीमती कमलाबाई बंजारे का आकस्मिक निधन, आज ग्राम रोझनडीह में होगा अंतिम संस्कार
पामगढ़। क्षेत्र में शोक की लहर, ग्राम रोझनडीह (पामगढ़) निवासी श्रीमती कमलाबाई बंजारे का दिनांक 29 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 8:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित पूरे गांव में गहरा दुख व्याप्त है।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत कमलाबाई बंजारे का काठी कार्यक्रम एवं अंतिम संस्कार दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे ग्राम रोझनडीह में संपन्न किया जाएगा।
परिजनों ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।
शोकाकुल परिजन:
डॉ. दुर्गेश बंजारे, राजू बंजारे, शशि बंजारे
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य दे।


