श्री गणपति महायज्ञ के शुभारंभ पर नगर में निकली संगीतमय कलशयात्रा
बलौदाबाजार। नगर में 16 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 जनवरी तक आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का शुभारंभ धर्मप्रेमियों द्वारा धूमधाम से कलशयात्रा एवं रथ पर सवार श्री गणेश प्रतिमा के साथ किया गया।
जिसका मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक भाटापारा निवासी दीपक केशरवानी रहे जिन्होंने अपने मधुर आवाज से भक्तिमय वातावरण को और आनंदित बना दिया।
गुरूवार महायज्ञ के प्रथम दिवस वेदी पूजन तालाब पूजन महाआरती प्रसाद वितरण किया गया17 जनवरी शुक्रवार से यज्ञ प्रथम पाली में प्रातः9बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर2बजे से संध्या6बजे तक तथा प्रवचन, भजन संगीत विभिन्न आयोजन प्रतिदिन संध्या 6बजे से रात्रि 9बजे तक होगा।जिसके आयोजक यज्ञ समिति बलौदाबाजार के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित कर सहयोग प्रदान करने की अपील की।





