शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी जांगड़े, नवप्रवेशी छात्राओं का किया स्वागत
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ । सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उच्च महाविद्यालय पामगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गौरी जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर पार्षद सुमन कुर्रे एवं मंजू लता टंडन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही महाविद्यालय शिक्षकगण ऋषभ दुबे अनिल सिंह शैकाली सेमूरल श्रीमती आरती लहरे श्रीमती लता बंजारे सुरेन्द्र कुमार श्रीमती रश्मि कर्ण इंद्रकुमार खरे कु. लता सोनवानी श्रीमती निर्मला बांधे श्रीमती श्वेता लहरे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राचार्य विनोद कुमार भारती, प्रधान पाठक अशोक प्रताप सिंह, श्रीमती निधि लता जयसवाल, संतोष कुमार बांधे, जितेन्द्र कुमार साहू, संतोष कुमार दुबे, श्रीमती निधि सोनी, श्रीमती सरोज कश्यप, श्रीमती सावित्री बाई राठौर एवं श्रीमती निर्मला पंकज की भी उपस्थिति रही।
शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत किया गया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।





