नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का छत्तीसगढ़ दौरा, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जनसभा को करेंगे संबोधित, पुलिस अलर्ट

(करन साहू)

बिलाईगढ़। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का आज छत्तीसगढ़ आ रहें है, आपको बता दे कि बलौदाबाजार हिंसा मामले सहित भीम आर्मी के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर आज भटगांव में करेंगे जनसभा को संबोधित।

इधर माना जा रहा है, कि चंद्रशेखर आजाद की जन सभा में एक बार फिर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के जुटने की आशंका जताई जा रही है। इधर  आजाद दोपहर 2:00 बजे भटगांव पहुँचेंगे। वही  आजाद के आगमन की तैयारी भीम आर्मी के द्वारा की जा रही है, इसके अलावा स्थानीय प्रशासन के द्वारा आसपास के कार्यालय में किया गया है बैरिकेड। साथ ही बड़े पैमाने पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।