देवगांव में जनसंपर्क पर पहुंचे नारायण साहू, ग्रामीणों से साझा किया सुख-दुख और सहयोग का संकल्प

(नीलकमल आजाद)


पलारी। महामाया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, हसौद के डायरेक्टर नारायण साहू बिएसपी नेता ने हसौद ब्लॉक के अंतर्गत देवगांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान गांव की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान नारायण साहू ने ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए गांव की समस्याओं, आवश्यकताओं तथा लोगों के व्यक्तिगत सुख-दुख के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य केवल लोगों से मिलना-जुलना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुख हो या दुख, हर परिस्थिति में लोगों के साथ मिलकर सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।


नारायण साहू ने कहा कि समाज और गांव की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा जनहित के कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव योगदान देने की बात भी उन्होंने कही।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने भी अपनी बातें एवं स्थानीय आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। नारायण साहू ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके सहज एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना की। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान गांव में आपसी संवाद और सामाजिक सहयोग को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।