पलारी में झोलाछाप के क्लिनिक में नवविवाहिता की मौत

बलौदाबाजार। जिले के पलारी क्षेत्र के ग्राम छेरकाडीह जारा में झोलाछाप के क्लिनिक में नवविवाहिता की मौत…

सर्दी-खांसी के इलाज के लिए गई 25 वर्षीय गर्भवती इंदु साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुई लगने के बाद महिला को उल्टियां, फिर हुई अचेत…

पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित…

कथित डॉक्टर जयंत साहू ने बिना डिग्री इलाज करने की बात मानी…

क्लिनिक में हुई मौत को अपनी गलती मानने से किया इनकार…

बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने बताया दोपहर 2 बजे अस्पताल लाया गया शव…

परिजन 4 घंटे तक करते रहे चर्चा, फिर पोस्टमार्टम से किया इनकार…

लिखित आवेदन देकर शाम 6 बजे बिना पीएम के शव ले गए परिजन…

मामले में अब तक न पुलिस रिपोर्ट, न ही किसी प्रकार की हुई कार्रवाई…






इन्हें भी पढ़े