रात्रि कालीन विभागीय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक -बालिका प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न, ऐसे आयोजन हमेशा होते रहे – सरिता नायक
(संजीत सोनवानी)
अनूपपुर। जिले के कोयलांचल नगर अमलाई अंतर्गत अमलाई कालरी स्टेडियम में जनजातीय कार्य विभाग जिला अनूपपुर द्वारा वार्षिक खेल कैलेंडर अनुसार 19 और 17 वर्ष बालक एवं बालिका की दो दिवसीय विभागीय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन अमलाई कॉलरी स्टेडियम में कराया गया, जिसमें पूर्व एवं दक्षिण क्षेत्र के दलों ने भाग लिया। 22 व 23 सितम्बर को प्रतियोगिता का सफल आयोजन जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के द्वारा संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर सरिता नायक रही। और उनके द्वारा कहा गया कि ऐसे आयोजन हमेशा होते रहे जिससे हमारे जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा बाहर निकाल कर आए और हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ते रहे, प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा प्रभारी शेख खलील कुरैशी व ऑब्जर्वर किशोर साकेत और प्रमोद विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अनूपपुर के द्वारा संभाग के तीनों जिलों के प्रतिभा खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में खेल क्रीड़ा के माध्यमों से प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित किया गया है इस अवसर पर तीनों जिले के युवा खिलाड़ियों को अमलाई कालरी स्टेडियम में 23 सितंबर को खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित किया गया जिसमें विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख खलील कुरैशी के द्वारा सफल आयोजन कराया गया,जिसके लिए उन्हें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी सरिता नायक द्वारा धन्यवाद व्यापित किया है l प्रतियोगिता में चयनित 32 सदस्य दल चार ऑफिशियलो के साथ शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छतरपुर के लिए रवाना हो गए हैं l कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख खलील कुरेशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि दुबे, ग्रामीण मंडल मंत्री निशांत सिंह उपस्थित रहे l



