वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर, भाजयुमो ने किया शहादत नमन

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पामगढ़ मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के पुण्य तिथि 27 फरवरी को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि ‘ नवीन पीढ़ी के युवाओं को देश के लिए समर्पित हुए महान पुरुष की तिथि एवं जयंती समारोह को सामुदायिक रूप संगठित होकर मानना चाहिए, जिससे कि उनमें भी राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत होगी”

युवा मोर्चा पामगढ़ मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास संजू कौशिक ने बताया कि उनके दायित्व प्राप्ति के पश्चात यह पहला कार्यक्रम रहा जिसमें की देश के महापुरुष शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया गया। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि ‘युवाओं में राष्ट्रीयता व समाज सेवा की भावना को जागृत करने के लिए युवाओं को महापुरुष की जीवनधारा पर चलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे की आज के युवा भी समाज अपनी साकारात्मक छवि बना सकें।

इस अवसर पर भाजपा अजा जिला मंत्री मनोज घोष, राहुल सिंह चंदेल जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मनोज रात्रे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, गौरव तिवारी सोशल मीडिया जिला संयोजक, राजेश यादव युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, मुकेश कुमार कश्यप, अमित कुमार अनंत जिला कार्यसमिति सदस्य, गोलू वर्मा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

:-  समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े