अफीम की खेती में है मृत्यु दंड का प्रावधान..प्रदेश में सूखा नशे का करोबार जोरो पर है
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। दुर्ग (DURG) जिले के समोदा (SAMODA) स्थित भाजपा (BJP) नेता विनय ताम्रकार (VINAY TAMRAKAR) के खेत में अफीम (OPIUM) की खेती को लेकर बलौदाबाजार (BALODABAZAR) में रविवार जिला कांग्रेस (CONGRESS) कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
मीडिया से मुखातिफ होते हुए पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम (TEXT BOOK CORPORATION) के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी (SHAILESH NITIN TRIVEDI) ने कहा कि जिन जगहों पर अफीम की खेती अनुमति लेकर की जाती है वहां केवल 0.05 या 0.1 हेक्टर में की जाती है। लेकिन यहां 11 एकड़ में में अफीम की खेती की जा रही थी।
इस खेती को लेकर मृत्य दंड का भी प्रावधान है। इसके साथ ही नशे को लेकर अंतर्राष्ट्रीय (INTERNATIONAL) समझौते हुए है उसका भी उल्लंघन है। विगत दिनों नव्य मालिक का नाम सूखे नशे को लेकर सामने आया था। इन सारे नशे के कारोबार के पीछे छग की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरें (SUMITRA GHRITLAHRE) ने इस घटना को लेकर गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने बढ़े हुए सिलेंडर के दाम को लेकर सरकार का पुतला दहन भी किया।









