PAMGARH: भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग बेहाल, विभाग की लापरवाही पर कई सवाल?
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर चांपा | जिले के पामगढ़ में भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग पहले ही तपती धूप और बढ़ते तापमान से परेशान हैं, वहीं बिजली की लगातार कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण इलाकों में बिजली का बार-बार आना-जाना अब आम बात हो गई है। दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली बंद हो जाती है, जिससे न केवल घरों में रहने वाले लोग बल्कि छोटे दुकानदार, छात्र और किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की यह लापरवाही लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।


