पामगढ़ पुलिस ने दर्जनो दुकानों से 150 डरावने मुखौटे किए जब्त, राजस्व, नगर पंचायत, थाना की संयुक्त कार्यवाही

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। होली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए पामगढ़ में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, राजस्व एवं नगर पंचायत की टीम ने नगर की दर्जनों दुकानों में छापामार कार्रवाई कर लगभग 150 नग डरावने बनावटी मुखौटे जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई पामगढ़ में पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देश पर की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर के कई दुकानों में विभिन्न प्रकार के डरावने मुखौटों की बिक्री की जा रही है, जिनका उपयोग कर लोगों को डराया जा सकता है। सूचना मिलते ही थाना, राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने नगर भ्रमण कर सघन जांच अभियान चलाया।

होली से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दुकानों में तलाशी ली गई। जिन दुकानों में डरावने मुखौटे पाए गए, वहां रेड कार्रवाई कर करीब 150 नग मुखौटे जब्त किए गए। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में ऐसे मुखौटे की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

कार्रवाई में तहसीलदार अमरनाथ श्याम, निरीक्षक सावन सारथी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े