PAMGARH : युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़े पूरी खबर…
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिल्ली में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना कोटवार एवं परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवदास मानिकपुरी (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता गुहादास मानिकपुरी, शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो उनकी लाश घर के पीछे बाड़ी में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसका एक संतान भी है। घटना की सूचना कोटवार के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और मामले की जांच जारी है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।









