पीएमश्री स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

(मानस साहू)

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल में संचालित पीएमश्री स्कूल कसडोल में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष गणेशशंकर साहू सदस्य तेजस्वी साहू, अभिजीत श्रीवास और सभी छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन के साथ किया गया।


आपको बता दे कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नित नए प्रयोग करते रहती है। इसी तारतम्य में बीते 1 अगस्त को प्रथम पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जहां स्कूलों को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशो को पढ़ कर सुनाया गया साथ ही पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया जिसमें बच्चों के लिये घर का वातावरण, स्टडी कॉर्नर, शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, पालकों का सहयोग एवं सलाह आदि विषयों पर चर्चा की गई और बच्चो को पढ़ाई को आसान बनाने हेतु शासन द्वारा संचालित दीक्षा ऐप ,जादुई पिटारा,डिजिटल लाइब्रेरी की जानकारी भी प्रदान किया गया कि किस तरह से इसका उपयोग बच्चो को पाठ्यक्रम आप घर बैठे भी अध्ययन करा सकते है जिसके लिए डाउनलोड कराया गया जिससे बच्चो को पाठ्यक्रम समझने में आसानी होगी। कार्यक्रम के समापन पर पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब शासन की नयी शिक्षा नीति के तहत कुछ कक्षाओं की पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। जिसे समझने हेतु आप सभी शासन के दीक्षा ऐप को अपने मोबाइल में जरुर डाउनलोड करे एवं बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय निकाल कर उनके दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान देवे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति और समस्त शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इन्हें भी पढ़े