थाना परिसर में शांति समिति बैठक सम्पन्न, हुल्लड़बाजी पर होगा सख्त कार्रवाई

(रौनक साहू)

कसडोल। आगामी 4 मार्च को होली पर्व के मद्देनजर रविवार को कसडोल थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस दौरान कसडोल एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक एवं थाना प्रभारी अजय झा ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि होली पर्व को शांति पूर्वक बनाए और जो हुल्लड़बाजी करते पाया गया। उस पर कसडोल पुलिस त्वरित एवं कठोर एक्शन लेगा। साथ ही आदर्श होली मनाने लोगों से आवाहन किया गया। इस दौरान निगरानी बदमाशों को भी थाना परिसर बुलाकर समझाइस दिया गया।






इन्हें भी पढ़े