प्रदेश स्तरीय आमसभा, यादव महासम्मेलन एवं सामाजिक एकता के ऐतिहासिक महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में

प्रदेशभर से हजारों समाजबंधुओं की होगी सहभागिता, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का किया व्यापक निरीक्षण


(मदन खाण्डेकर)

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा 19 जुलाई 2026, रविवार को ग्राम बरौदा (पुराना विधानसभा), रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाला प्रदेश स्तरीय आमसभा, यादव महासम्मेलन एवं सामाजिक एकता का ऐतिहासिक महापर्व अब अपनी तैयारियों के अंतिम एवं निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। आयोजन स्थल पर व्यापक स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारियाँ जारी हैं तथा संपूर्ण परिसर को भव्य, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

“प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगनिक यादव जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय भगत सिंह यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, यातायात, स्वागत एवं पंजीयन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि प्रदेश के प्रत्येक जिले से आने वाले समाजबंधुओं को उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

यह महासम्मेलन समाज के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनने जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों समाजबंधुओं के साथ समाज के वरिष्ठजन, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रबुद्धजन अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा समाज के अनेक वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है, जिससे यह आयोजन और अधिक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली बनेगा।

 

यह आयोजन समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा नई पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संकल्प भी है।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चन्दराम यादव, प्रदेश संगठन मंत्री तीरथ यादव, कोरबा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मूरत यादव, पाटन परिक्षेत्र सचिव चरण सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर गुरुजी सीताराम यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलाल यादव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

महासम्मेलन के लिए आयोजन स्थल पर व्यापक एवं आधुनिक सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इनमें विशाल एवं भव्य वाटरप्रूफ पंडाल सभा स्थल, आकर्षक मुख्य मंच, विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था, पर्याप्त एवं सुरक्षित वाहन पार्किंग, शुद्ध एवं शीतल पेयजल, सभी समाजबंधुओं के लिए भोजन (महाप्रसाद), स्वागत एवं पंजीयन काउंटर, सहायता केंद्र, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा प्रशिक्षित समाज सेवकों द्वारा मार्गदर्शन एवं सेवा व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

इस अवसर पर विशेष रूप से सीताराम यादव, तिलक राम यादव, पहलाद यादव, बबला यादव, मनहरण यादव, जयराम यादव, बहादुर यादव, रमेश यादव, देवशरण यादव, रामानंद यादव, प्यारे लाल यादव, रोशन यादव, प्रदीप यादव, ठेकराम यादव, श्रीमती कांति रानी यादव, श्रीमती इंद्राणी यादव, राजू यादव नेवर, राजू यादव, लूप प्रसाद यादव, संजय यादव, प्रीतम यादव, गौरी शंकर यादव, सहदेव यादव, भोलाराम यादव, रामरतन यादव, मनहोरी लाल यादव, दयाराम यादव, अश्रेन यादव, हरिकिशन यादव, मिलन यादव, धनसाय यादव, दुल्हा यादव, जागेश्वर यादव, गोकुल यादव, सेवा यादव, आत्माराम यादव, भिरवाती यादव, संतु यादव, परमानंद यादव, गजानंद यादव, पंचू यादव, शत्रुघ्न यादव, लोकेश यादव, छगन यादव, नकुल यादव, मुकेश यादव, रामकुमार यादव, नंदलाल यादव, भोकू यादव, मोतीराम यादव एवं समस्त आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महासम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति, शिक्षा, संस्कार, स्वाभिमान, युवा जागरण एवं सामाजिक नवजागरण का ऐतिहासिक महापर्व सिद्ध होगा। यह आयोजन पूरे प्रदेश के सामाजिक बांधो को एक सूत्र में जोड़ते हुए नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ समाज को प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज प्रदेशभर के समस्त समाजबंधुओं से हार्दिक आग्रह करता है कि वे 19 जुलाई 2026, रविवार को अपने परिवार सहित ग्राम बरौदा (पुराना विधानसभा), रायपुर (छत्तीसगढ़) पहुँचकर इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में सहभागिता करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समाज की एकता, संगठन और गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।— जारीकर्ता —सुंदर लाल यादव प्रदेश सचिवछत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज(पंजीयन क्रमांक 5066)

इन्हें भी पढ़े