प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटगी में आमसभा का हुआ आयोजन, सर्वा में खाद्य गोदाम खोलने की मांग
(मानस साहू)
कसडोल। विकासखंड के प्राथमिक सहकारी समिति कटगी पंजीयन क्रमांक 1459 में आम सभा का बैठक रखा गया। इस दौरान सर्वा मंडी में ग्राम बैजनाथ व सर्वा का खाद बीज वितरण के संबंध में चर्चा किया गया। चर्चा में किसानों द्वारा खाद्य गोदाम खोलने की बात रखी गई। जिसपर सभी ने सहमति जताया है। इस दौरानइस परसराम जायसवाल, टीमन चन्द साहू सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।









