युवाओं का शैक्षणिक विकास और आत्मनिर्भरता को समर्पित “संकल्प” बजट : आकाश सिंह 

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट GYAN, GATI के बाद SANKALP पर आधारित संतुलित एवं समावेशी विकास का बजट है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये का “संकल्प” बजट राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का ठोस रोडमैप है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं के शैक्षणिक विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण उत्थान के साथ कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

(CG ACE) योजना “उड़ान-शिखर मंजिल” के अंतर्गत 33 करोड़ रुपये का प्रावधान कर युवाओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। रायपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान कर मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित करने हेतु 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे युवाओं को करियर मार्गदर्शन मिलेगा।

उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ रुपये का अनुदान तथा IIT एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन हेतु 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा, रायगढ़, जशपुर और जगदलपुर में नवीन CGIT संस्थानों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन के माध्यम से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और औद्योगिक कौशल प्रदान कर रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाएगा। 250 करोड़ रुपये की लागत से 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में स्टार्टअप के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इसके अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

आकाश सिंह ने इस ऐतिहासिक एवं युवा-केंद्रित बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संकल्प आधारित बजट युवाओं को नई दिशा देने, उनके शैक्षणिक विकास और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने वाला है।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े