सर्वा की प्रकृति ने 10वी बोर्ड में 83 प्रतिशत किया हासिल
कसडोल। विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वा में कक्षा दसवीं की छात्रा प्रकृति शर्मा (प्रांसी) ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं में 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल सहित गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता महेश शर्मा, माता सीमा शर्मा, ताऊ अशोक शर्मा, चाचा आनंद शर्मा, बहन पल्लवी शर्मा एवं प्रगति शर्मा सहित ग्रामीणों एवं गुरुजनों ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दी है। वही प्रकृति शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।





