इंदिरा देवी विद्यालय बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा शतप्रतिशत
(रौनक साहू)
कसडोल। इंदिरा देवी गौरहा उच्चत्तर माध्यमिक विधालय का 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शतप्रतिशत रहा है. 12 वीं बोर्ड परीक्षा मे विधालय के कुल 44 विधार्थी सम्मलित हुए जिसमें 15 प्रथम श्रेणी तथा 20 व्दितीय श्रेणी में पांच पूरक एवं चार अनुतीर्ण हुए इसी तरह कक्षा 10 वीं बोर्ड मे 37 विधार्थी सम्मलित हुए जिसमें 19 प्रथम श्रेणी, 14 व्दितीय श्रेणी, 1पूरक तथा 3 अनुतीर्ण रहे| विधालय का परीक्षा परिणाम निम्नानुसार रहा, कक्षा दसवीं मे साहिल कुमार पिता राजकुमार पैकरा 86• 83 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कु• भारतीय पिता मनहरण कुमार मण्डलेश्वर 86 • 17 प्रतिशत अंक लेकर व्दितीय स्थान पर रही, रुद्रदेव पिता रामकुमार साहू ने 81• 17 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा है।
इसी प्रकार 12 वीं में रागिनी पिता सतनारायण साहू 88 • 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त की है वहीं जिज्ञांशु पिता छत्तराम साहू 84• 60 प्रतिशत अंक लेकर व्दितीय स्थान प्राप्त किया है तथा योगिता पिता हरिचरण साहू 81• 20 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं.
परीक्षा परिणाम आने के बाद विधालय के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, प्रचार्य डा. वर्षा मिश्रा, व्याख्याता आर. के. यदु, रामनारायण, राजीम साहू, रुखमणि पंकज एवं समस्त विधालय परिवार ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है|





