सतगंवा भदराधाम (पामगढ़ ) सतनाम मेले में गूंजा बाबा गुरु घासीदास का संदेश, तीन दिवसीय सतनाम मेले का हुआ समापन

(शनि सूर्यवंशी / पंकज कुर्रे)

PAMGARH । पामगढ़ के समीपस्थ ग्राम भदरा (Bhadra) में 17 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिवसीय सतनाम मेला (MELA) का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने गुरु की प्रार्थना कर अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया। सतनाम मेले की शुरुआत गुरु घासीदास की विशाल समनाम, अमर ज्योति कलश व गुरु गद्वी की स्थापना कर की गई। इस दौरान गुरु की प्रार्थना करते हुए अनुयायियों ने अच्छे कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। मेले में सतनाम पंथ के प्रमुखों व अनुयायियों के द्वारा अमर ज्योति कलश को लेकर भुइयां नापते हुए गुरुद्वारा में प्रवेश किया। जैतखाम में माल्यार्पण, चौका मंगल आरती की गई। जैतखाम पर श्वेत ध्वाजारोहण (White flag hoisting at Jaitkham) कर सत्य, अहिंसा और शांति संदेशों का प्रसार किया। तत्पश्चात पंथी नृत्य व गीतों के साथ तीन दिवसीय मेले का शुरुआत हुई।

कलाकारों के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से गुरु घासीदास बाबा का दिया संदेश

कार्यक्रम में तीन दिनों तक विभिन्न टोलियों के द्वारा पंथी नृत्य प्रस्तुत किए गए। मांदर के धुन पर कलाकारों ने नृत्य किया और सत्य, अहिसा, शांति, एकता, भाईचारा और सद्भावना के संदेशों का प्रचार किया। सतनाम संदेशों का प्रसार किया। तीन दिनों तक गांव में गुरुघासी दास बाबा का संदेश गूंजता रहा। मनखे मनखे एक समान का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न पंथी पार्टियों के द्वारा जन जागृति पैदा की गई। तीन दिवसीय मेले कार्यक्रम का संचालन रोहित रत्नाकर द्वारा किया गया।

मेले में विभिन्न पार्टी के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

तीन दिवसीय सतनाम मेले के समापन दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा अजय प्रीति दिव्य (President District Panchayat Janjgir Champa Ajay Preeti Divya) जिला पंचायत सदस्य संतोषी मनोज रात्रे मानेश जांगड़े जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पामगढ़ मनोबल सिंह जाहिरे सरपंच बिंदु रविकांत काठे एवं जिले सहित विभिन्न पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए. इस दौरान सभी ने संत बाबा गुरु घांसीदास जी जैतखाम में जाकर के पूजा अर्चना किया क्षेत्रवासियों जिलेवासियों ग्रामवासियों की खुशहाली का कामना किया।

मेले में उमड़ा जन सैलाब

तीन दिवसीय सतनाम मेले में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों अनुयायी मेले मे शामिल हुए, जिनके लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था मेला समिति द्वारा की गई थी। लोगों के मनोरंजन के लिए मेले में तरह तरह की दुकानें लगाई गई थी। इनमें लोगों ने सबसे ज्यादा झूलों को पसंद किया।

सतगंवा भदराधाम समिति के संरक्षक व अध्यक्ष देव खोटेल (President Dev Khotel) ने बताया कि सतनाम मेले के माध्यम सें मानव समाज को जगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी जनप्रतिनिधि, सरपंच पंच, गांव के भंडारी, छड़ीदार समिति के लोगों व कलाकारों एवं श्रद्धालुओं सहित कानून व्यवस्था के लिए थाना पामगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।






इन्हें भी पढ़े