जांजगीर-चांपा में ठगी गैंग सक्रिय: पुलिस की सख्त चेतावनी, क्राइम ब्रांच बनकर कर रहे हैं ठगी
जांजगीर-चांपा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में बिलासपुर क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ये आरोपी “आगे पुलिस चेकिंग चल रही है” कहकर लोगों को रोकते हैं और सोने की चेन, अंगूठी जैसे गहने उतरवाकर उठाईगिरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कभी भी चेकिंग के नाम पर किसी व्यक्ति के पहने हुए गहने नहीं उतरवाए जाते हैं।
यदि इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो तुरंत नजदीकी थाना/चौकी में सूचना दें।
🔹 सतर्क रहें
🔹 अनजान व्यक्तियों पर तुरंत विश्वास न करें
🔹 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।









