वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने गिरौदपुरी पहुंचे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सतनामी समाज धर्म गुरु खुशवंत साहेब
एक पेड़ मां के नाम तहत् किया फलदार एवं छाया दार वृक्षारोपण
(नंदकुमार बंजारे)
टुण्डरा- वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गिरोदपुरी धाम पहुंचे सतनामी समाज के धर्म गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक आरंग ने सोमवार शाम गिरोदपुरी पहुंचे । इस दौरान भाजपा मंडल टुण्डरा के कार्यकर्ताओं ने मड़वा चौक पहुंचने पर फूल माले एवं फ़टाके से उनके आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुष ग्राम गिरौदपुरी में वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। खुशवंत साहेब ने बाबा गुरु घासीदास की जन्म स्थली एवं कर्मभूमि पहुंचकर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना किया।साथ ही प्रगतिशील सतनामी समाज धर्मशाला मड़वा पहुंचकर समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से छाया विधायक दिनेश लाल जांगड़े,भाजपा मंडल टुण्डरा के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार साहू ,उपाध्यक्ष अजय कुमार सांडे, मीडिया प्रभारी नंदकुमार बंजारे , प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र कुमार साहू , निलेश साहू, सत्यम साहू, नर्सिंग साहू, हनुमान प्रसाद, किशन कुमार सहित अन्य लोग भारी संख्या में पहुंचे थे।









