कटघरी में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा | ग्राम कटघरी, जनपद पंचायत अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ में श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह में शामिल होकर अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या विष्णुदेव साय, सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, जनपद सदस्य पामगढ़ श्रीमती पुष्पलता यादव, सरपंच कटघरी श्रीमती गीता नायक सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इसके अलावा महासभा के सलाहकार संतोष यादव, सचिव बरतोरी राज रमेश यादव, उपाध्यक्ष पुनीराम यादव, कोषाध्यक्ष लकेश यादव, सन्नी यादव, कार्यकारिणी सदस्य केजुराम यादव, रामप्रसाद यादव, लल्लू यादव, पूर्व सचिव जितेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष देवचरण यादव, राजपंच कोसीर अशोक यादव एवं मेलाराम यादव सहित ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के सदस्य एवं धनिया राज के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ग्राम कटघरी के ग्रामीणों और यादव समाजजनों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इन्हें भी पढ़े