सृष्टि सिमरन खूंटे ने अपने जन्मदिन पर स्कूल में कॉपी-पेन का किए वितरण
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ । युवा पीढ़ी अगर समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझे तो समाज में बदलाव निश्चित है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण धनगांव में आज सृष्टि सिमरन खूंटे ने अपने 16वें जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में मनाया जन्मदिन।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव में आयोजित एक सादे सार्थक कार्यक्रम में सृष्टि ने विद्यार्थियों को कॉपी और पेन का वितरण कर उनके शैक्षणिक जीवन को सहयोग देने का कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सृष्टि ने अच्छे से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही वह रास्ता है, जिससे हम अपना और समाज का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। पढ़ाई के प्रति ईमानदारी और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।”
सृष्टि ने इससे पहले कक्षा 10वीं में 85.33% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण दिया था। उनकी इस उपलब्धि ने उनके माता-पिता रोहित खुंटे एवं सुनीता खुंटे को गौरवान्वित किया।
विद्यालय स्टाफ, शिक्षकों और बच्चों ने सृष्टि के इस प्रेरणादायी कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, सृष्टि का जन्मदिन सेवा, सफलता और संस्कार का सुंदर संगम बन गया – जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है।


