स्व. डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालयगुरूर कॉलेज में रजत महोत्सव संपन्न

अमित मंडावी 

गुरुर । स्व डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छ.ग. रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो के एल रावटे एवं नोडल अधिकारी प्रो डी के बरसेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रजत महोत्सव 6 से 12 सितंबर तक संपन्न किया गया ।

जिसमें क्रमशः एल्युमनी मीट, विकसित छत्तीसगढ़ @2047 पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी, भाषण, समूह परिचर्चा, पुस्तक मेला, रैली नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी डी के बरसेल, एन एस एस प्रभारी गौसेवक देवांगन, लेखराम हिरवानी, योगेंद्र धुर्वे, रोहित सोरी, स्नेल जोशी, टोमेश्वर साहू, प्रज्ञा कोरपे, डी के रात्रे , सहयोगी के रूप में अतिथि व्याख्याता हितेश राठौर ,मोहन साहू, योगेश साहू, प्रेमचंद साहू, हरिशंकर दीवान, सुश्री सुमन एवं डॉ. नाजमा बेगम एवं छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।